मड़ावरा: मड़ावरा पुलिसथाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में मोती महाराज मंदिर मेले के संबंध में मेला समिति की बैठक आयोजित हुई
मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे एसडीएम की अध्यक्षता में मोती महाराज मन्दिर मेले के सम्बंध में मेला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था,सफाई व्यवस्था और अग्निशमन व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।मेला समिति ने बताया कि यह मेला 10 मई से 20 मई तक आयोजित किया जायेगा।