बालूमाथ: जोगियाडीह तालाब में डूबे मजदूर का शव 28 घंटे बाद NDRF टीम ने किया बरामद, परिजनों का हाल बेहाल
बालूमाथ रेलवे ओवर ब्रिज के पास जोगियाडीह तालाब में डूबे मजदूर बरण नायक का शव NDRF की टीम ने 28 घंटे लंबे मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। NDRF टीम द्वारा शुक्रवार सुबह से चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के बाद टीम को यह सफलता मिली। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। बरण नायक गुरुवार सुबह 9 बजे नहाने के दौरान डूब गया था l