सरदारपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Sardarpur, Dhar | Feb 21, 2026 सरदारपुर थाना पुलिस ने 20 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली हैं।