पंडारक: खगड़िया से शटर काट गैंग के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पंडारक में हुई बड़ी चोरी का खुलासा!
Pandarak, Patna | Apr 16, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र के पूरनबिगहा गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बाढ़-1 रामकृष्ण ने मीडिया को गुरुवार को लगभग 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णबिगहा गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में 15 से 18 लाख की लूट हुई थी।