धार: धार में जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश
धार में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अनुभाग स्तरीय अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई।