बक्सर: मासिक अपराध गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी शुभम आर्य ने जिले भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह ईमानदारी, समर्पण और बेहतर कार्यशैली के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।