बक्सर: गंगा के जलस्तर में कमी से रामरेखा घाट पर सिल्ट जमा, श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानी
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 गंगा के जलस्तर में लगातार कमी पिछले कई दिनों से जारी है. इस क्रम में बक्सर नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रामरेखा घाट पर काफी सिल्ट जमा हो गया है. जिसके कारण रामरेखा घाट पर बना पक्का घाट एवं सीढ़ियो का अस्तित्व समाप्त हो गया है. काफी कीचड़ जमा हो गया है.जिससे धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले रामरेखा घाट के साथ ही अन्य गंगा घाटों पर सिल्ट से समस्या हो रही है