दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सिमरी थाने का औचक निरीक्षण
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने सिमरी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की कार्यप्रणाली, स्वच्छता, अभिलेखों का रख-रखाव, अपराध नियंत्रण और पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण