दरभंगा: लहेरियासराय में वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी द्वारा धरना प्रदर्शन
वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) द्वारा पृथ्वी और पर्यावरण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वैचारिक और नैतिक स्थान दिलाने की माँग पर आधारित एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना का आयोजन दरभंगा के लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर किया गया। इस बात जानकारी धरना में शामिल लोगों के द्वारा गुरुवार की दोपहर 3 बजे प्रदान किया गया।