दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे "नशा मुक्त भारत अभियान"के तहत दरभंगा के अंबेडकर सभागार मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, उप निदेशक जन संपर्क ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे दी गई