प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहे डंपर ने हीरागंज चौराहे पर कार को मारी टक्कर, कार में लगी आग; कार सवार लोग हुए घायल
प्रतापगढ़ जनपद के हीरागंज चौराहे पर रविवार की रात करीब 9:30 बजे प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहे डंपर चालक ने एक इको स्पोर्ट कर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में आग लग गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवारों को चोट आई। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक तेज गति से कुंडा की तरफ फरार हो गया।