प्रतापगढ़: बलापुर निवासी दो सगे भाई उसरापुर चौराहे पर हुए घायल, बड़े भाई की इलाज के दौरान हुई मौत, शव लाया गया घर, मचा कोहराम
बलापुर निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा के दो लड़के अपनी माता का जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में पथरी का आपरेशन कराने के लिए भर्ती किए थे रविवार को उनका आपरेशन होना था। वही से दोनों भाई कुछ सामान दे कर वापस अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गये।अतुल उर्फ़ सत्यम व चन्दन घायल हो गए। अतुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।