प्रतापगढ़: पटहटिया कला गांव से कोचिंग गई छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के पटहटिया कला गांव की छात्रा गांव के ही कुछ दूर चौराहे पर रविवार की शाम कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ने गई थी। जहां से वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन किया। लेकिन पता नहीं चल सका ।परिजनों मामले की शिकायत रात 8:30 बजे स्थानीय थाने पर की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।