प्रतापगढ़: फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, शिकायत एसपी से की गई
फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा का आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक छात्र की पूर्व में अश्लील फोटो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा 31 दिसंबर को मुंबई से परीक्षा देने के लिए घर आई। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।