प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज में ऑटो की टक्कर से घायल एक दरोगा को किया गया डिस्चार्ज, दूसरे की हालत गंभीर
विश्वनाथगंज में ऑटो की टक्कर से घायल हुए एक दरोगा को रविवार शाम 5 बजे प्लास्टर लगाने के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जबकि दूसरे दरोगा की हालत अभी भी गंभीर है और उसका उपचार प्रयागराज के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। बता दे की हादसे से में दो दरोगा धीरेंद्र और विनीत समेत कुल 6 लोग घायल हुए थे।