माकड़ोन: तराना विधायक महेश परमार कनासिया पहुंचे, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
Makdon, Ujjain | Sep 4, 2026 शुक्रवार दोपहर 3 बजे तराना विधायक महेश परमार गांव कनासिया पहुंचे। यहां उन्होंने सुभाष जी भारती और कमल जी पटेल के पूज्य पिताजी एवं विकास भारती जी के पूज्य दादाजी के निधन पर उठावना कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। विधायक जी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा - "भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।"