लांजी: कचनारी में कृषि संकल्प अभियान के दौरान आदिवासी मछुआ समिति के 23 मछुआरों को मिला केसीसी कार्ड
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकासखंड के गांव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अमले द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। कचनारी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से रौबदाभाटा की आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को केसीसी कार्ड प्रदान किया गया। समिति में शामिल 23 सदस्यों को 0% ब्याज पर ऋण प्राप्त करने वाले केसीसी कार्ड का वितरण किया गया।