लांजी: संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में लांजी के पूर्व विधायक दोषी करार, अदालत ने सुनाई सजा
Lanji, Balaghat | May 31, 2025 दिल्ली की एक अदालत ने मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते को उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर सितंबर 2022 में संसद भवन को बम विस्फोट में उड़ाने की धमकी देने के मामले में शुक्रवार 30 मई को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने कहा कि पूर्व विधायक की धमकी ने संपत्ति को आग से नष्ट करने का खतरा पैदा किया, जिस कारण उन्हें दोषी करार दिया जाता है।