लांजी: लांजी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का मामला, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Lanji, Balaghat | May 31, 2025 लांजी में निवासी यशवंत के साथ 3 लोगो ने मारपीट कर युवक यशवंत को लहुलुहान कर दिया, युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई है। फरियादी की शिकायत पर मामले में लांजी पुलिस के द्वारा तीनो आरोपितो किशोर, विशाल, बबलू के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।