लांजी: लांजी पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 05 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया
ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लांजी पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को खोज कर परिजनों से मिलाया गया है, जिससे अनेक परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना लांजी ने 05 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया है। लांजी पुलिस की सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विभिन्न बैंक का टांडिया और उनकी विशेष टीम का अहम योगदान रहा।