छीपाबड़ोद: मा दुर्गा की महाआरती के साथ आदर्श विद्या मंदिर में भगवती जागरण सप्ताह का समापन हुआ
छीपाबड़ौद। विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में भगवती जागरण सप्ताह का समापन माँ नवदुर्गा की भव्य महाआरती के साथ हुआ। जयकारों और भक्तिमय भजनों से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ के नौ स्वरूपों का स्मरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम मे