बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप में पानी भरने गई 12 वर्षीय किशोरी को युवक ने घसीटने का प्रयास किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय किशोरी अपने घर के समीप एक हैंडपंप में पानी भरने गई थी। तभी गांव का एक युवक किशोरी को घसीट कर ले जाने लगा। जब किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में किशोरी की मां ने मुख्य आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब 12 बजे मुकदमा दर्ज कराया।