मेदिनीनगर (डालटनगंज): कांदू मोहल्ला गोलीकांड: पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद की हालत में सुधार, नेताओं ने की मुलाकात
मेदिनीनगर शहर के कांदू मोहल्ला में बीते गुरुवार की सुबह हुई आपराधिक वारदात में पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल तत्कालीन रेड़मा दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य नवीन प्रसाद की स्थिति में अब काफी सुधार है। उनका इलाज शहर के नारायण अस्पताल में चल रहा है।घायल नवीन प्रसाद से मिलने समाजसेवी मनोज सिंह अस्पताल पहुँचे ओर घटना की जानकारी ली।