लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में डीएम कार्यालय में पेयजल संबंधी प्रेस वार्ता आयोजित
जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार की पूर्वाह्न 11:40 पर किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया के जिले में बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रयास शुरू करने का निर्णय लिया है।पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर फिलहाल के 6 जल आपूर्ति परियोजनाएं प्रभावित हैं।