लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर से उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में छापेमारी कर 12 लीटर 500 मिलीलीटर अवैध महुआ जुलाई शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय गोंगा मांझी के पुत्र शराब तस्कर करकू मांझी को गिरफ्तार किया है. बुधवार की अपराह्न 6:01 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई.