लखीसराय: घोसैठ गांव में नशे में धुत युवक ने घर में मारपीट की, भाई ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ गांव में एक युवक नशे की हालत में घर में परिवारजनों के साथ मारपीट कर रहा था. जिसे मंगलवार की अपराह्न 7:35 बजे उसके भाई ने पीरीबाजार थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया. मामले में पुलिस ने घोसैठ नेट टोला के रहने वाले मो. वादों के पुत्र मो. रियाज को गिरफ्तार किया है. जिससे बुधवार की अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.