लखीसराय: मानिकपुर थाना परिसर से पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश किया गया
मानिकपुर थाना परिसर से पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर अपराह्न 3 बजे उसे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. पुलिस के मुताबिक मामले में सलेमपुर उपनोनिया टोला किसान भवन के समीप के रहने वाले वासुदेव सिंह के पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया है.विद्युत ऊर्जा चोरी के एक मामले में कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है.