सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन बुधवार के दोपहर 12:18 पर आयोजित की गई। परिवार नियोजन पखवाड़ा का विधिवत रूप से सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 17 मार्च से आगामी 29 मार्च तक चलाया जाएगा।