थरथरी: डिहा व करियावां पुल जर्जर होने के बाद पथ निर्माण विभाग ने भारी वाहनों के परिचालन पर लगाई रोक
हिलसा नूरसराय पथ पर करियावां व डिहा के पास जर्जर पुल पर पथ निर्माण विभाग ने भारी वाहन पर रोक लगा दिया है। पथ निर्माण विभाग के द्वारा दोनों पुल को अत्यंत जर्जर बताया है। उक्त पथ से हिलसा से बिहारशरीफ अथवा बिहारशरीफ से हिलसा जाने वाली सभी भारी वाहनों 10 टन से अधिक वजन वाले के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।