थरथरी: चंडी नगर पंचायत कार्यालय में नए कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान
चंडी नगर पंचायत कार्यालय में वरुण कुमार दुबे ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया। नगर पंचायत के गठन के उपरांत अब तक चंडी को अपना कार्यपालक पदाधिकारी नहीं मिल पाया था। इस अवसर पर मुख्य पार्षद मनोज कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी को बुके देकर आगे के कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।