सहसवान: सराय मनसुख गांव में ननिहाल में झगड़े के चलते दूध लेने जा रहे एक व्यक्ति को पांच लोगों ने लाठी-डंडा मारकर किया घायल
बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के परसोना गांव के रहने वाले अरविंद पुत्र महेश अपनी ननिहाल थाना मुजरिया क्षेत्र के सराय मनसुख गांव आए हुए थे। झगड़े के चलते गांव के पांच लोगों ने दूध लेने जा रहे अरविंद को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल अरविंद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।