विकास भवन परिसर में शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती तब तक वह इस तरीके का प्रदर्शन करेंगे। और जरूरत पड़ा तो आगे उग्र आंदोलन भी करेंगे।