प्रतापगढ़: डीएम प्रतापगढ़ ने कार्य में लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया
डीएम प्रतापगढ़ ने पत्र जारी करके बताया है कि ग्राम पंचायत ढाढर में 15वें वित्त आयोग का 619466, ग्राम पंचायत कोपा में 386720, भीखमपुर में 353432, डेढूआ में 353345 अवशेष धनराज उपलब्ध होने के बाद भी खर्च नहीं किया गया है। इसके अलावा बैजलपुर में केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि व्यय ना करना। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी विकास उमरवैश्य को निलंबित कर दिया है।