प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल गांव में कथा सुनने गई अधिवक्ता की पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी, अधिवक्ताओं में आक्रोश
रामपुर खंगाल गांव में चल रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में गुरुवार की शाम बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए हुए थे। जिन्हें देखने के लिए पट्टी बार के संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवि सिंह की पत्नी पूजा सिंह भी गई हुई थी। कथा के दौरान कई महिलाओं की सोने की चेन कथा में मौजूद महिला चोर गिरोह की सदस्यों ने काट ली थी।