प्रतापगढ़: थाना कंधई पुलिस टीम ने नारायनपुर चौराहा से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना कंधई के प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उ0नि0 भूपेशनाथ सिंह मय हमराह का0 आनंद यादव व म0का0 सोनी सिंह द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोहित कुमार पुत्र मंकर पासवान निवासी ग्राम धौबबल थाना खैरा जनपद छपरा, उ0प्र0 बिहार को शुक्रवार को थानाक्षेत्र के नारायनपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।