सारठ: पथरड्डा ओपी पुलिस ने अवैध लकड़ी लदा मैजिक वैन ज़ब्त कर पालोजोरी के गोपालपुर के चालक को हिरासत में लिया
Sarath, Deoghar | Oct 13, 2026 पथरड्डा ओपी पुलिस ने रात्रि गश्ति में मंगलवार रात 8 बजे अवैध लकड़ी लदे मैजिक वैन को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। बताया कि पुलिस तिरपाल बंधा मैजिक देख रोकने का इशारा किया तो चालक भागने का प्रयास किया। फिर पुलिस ने पीछा करके पकड़ा और तलाशी में लकड़ी का पटरा मिलने पर कागजात की मांग की। लेकिन चालक ने कागजात नहीं दिखाया, पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।