रविवार को लखीसराय जिले से एक सकारात्मक और उत्साहवर्धक खबर सामने आ रही है। जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र स्थित कोली नहर के समीप रविवार सुबह 11 बजे डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन कीट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।