मैनपुरी: डॉo किरन शौजिया विद्यालय में बच्चों की हुई मौत के मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई गुहार
थाना ओछा क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी रामप्रसाद पुत्र भगवान दास ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया की उनका पुत्र शिवम जो की कक्षा 10 वीं का छात्र था। 1 जुलाई को बच्चे की फीस जमा करने को लेकर विद्यालय के स्टाफ द्वारा मानसिक रूप से यातनाएं दी गई जिसके चलते पीड़ित के पुत्र ने फांसी लगा ली। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई।