मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार से मौत होने का लगाया आरोप
बेवर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी लटूरी लाल की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उनका उपचार के लिए बेवर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तो वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।