मैनपुरी: बिछवा थाना क्षेत्र के हन्नुखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा थाना क्षेत्र के हन्नुखेड़ा निवासी सद्दाम पुत्र पप्पू ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद सद्दाम की हालत बिगड़ गई। आनंन-फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।