मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में खेत में मूंगफली खोदते समय सर्प के काटने से महिला की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम मदन निवासी महिला उर्मिला देवी पत्नी दीपचंद्र बीती रविवार को खेत में मूंगफली खोद रही थी। तभी उन्हें सर्प ने काट लिया परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के सबको कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।