मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में नहर में डूबकर युवक की हुई मौत, युवक का शव हुआ बरामद
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नई गड़ी निवासी देवेंद्र पुत्र रामलाल बीती 27 जुलाई को खेत में रोपाई करने के लिए गया था। वहीं सोंच क्रिया करने गए युवक की बदनपुर नहर के पास पैर फिसल गया। जिसमें युवक की नहर में डूब कर मौत हो गई। वहीं सोमवार को सुबह तरियां रामनगर नहीं में शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।