नगर नौसा: नगरनौसा में ईआरपी में डिसिटी डेटा की शत-प्रतिशत प्रविष्टि के लिए लगेगा विशेष शिविर, पैक्स से लिए जाएंगे अभिलेख व सूचनाएं
ईआरपी में डिसिटी डेटा की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने को लेकर कॉपरेटिव बैंक चंडी में नगरनौसा प्रखंड के विभिन्न पैक्स समितियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में संबंधित पैक्स से आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं प्राप्त कर डेटा प्रविष्टि के लंबित कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।