बिशुनपुरा: तीन दिनों से मौसम साफ होने के बाद पानी में डूबे धान को सुरक्षित निकालने में जुटे किसान
चक्रवात अकवान के प्रभाव से हुई लगातार बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से मौसम साफ है। इसके साथ ही पानी से लबालब भरे खेतों से किसान धान की कटी फसल निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे हैं। हालांकि, लगातार बारिश और जलजमाव के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बिशुनपुरा प्रखंड की बिशुनपुरा, अमहर खास, पिपरी कला, पतिहारी एवं सरांग समेत अन्य पंचायतों में