मऊ में ‘जुबान फिसलने’ पर घिरे विजय प्रताप सिंह ने मांगी माफी, बोले - कल्पनाथ राय के प्रति दिल में बेहद सम्मान!
मऊ में सवर्ण एकता मंच के UGC रोलबैक, समान आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान मंच से संबोधन के समय संयोजक विजय प्रताप सिंह के एक कथित ‘स्लिप ऑफ टंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद विजय प्रताप सिंह ने मड़ैया घाट स्थित शिव मंदिर पर हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी बात स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि मंच से बोलते समय व्यवस्था के दबाव और भावनाओं के बीच 'शब्दों का लोप' हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मन में विकास पुरुष कल्पनाथ राय के प्रति कोई अनादर की भावना नहीं थी।
विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने युवा काल में कल्पनाथ राय के साथ काम किया और उनके चुनाव का संचालन भी किया है। उन्होंने कल्पनाथ राय को अपने जिले का ‘शिल्पकार’ बताते हुए उनके प्रति सम्मान की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं।
देखिए पूरा वीडियो - विवाद पर विजय प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने क्या कहा?
#Mau #MauNews #VijayPratapSingh #KalpnathRai #SavarnEktaManch #UGCRollback #MauNewsUpdate