मनोहरथाना: मनोहरथाना लोधा समाज छात्रावास में पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई
लोधा छात्रावास मनोहर थाना में स्वर्गीय कल्याण सिंह पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल राजस्थान -हिमाचल प्रदेश की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाबू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रान्तीय लोधा लोधी महासभा राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन लोधा रहे।