रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रहमत (पिता- मोहम्मद मकसूद) सोमवार सुबह करीब 10 बजे मदरोनी पावर ग्रिड के पास एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया गया कि बांस लेकर जाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए।