सड़क हादसे में सोहागपुर के दो युवकों की मौत, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
माखननगर-सेमरी हरचंद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सोहागपुर के गांधीवार्ड निवासी दो नवयुवकों जिसमें फरदीन खान और शाह आलम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम दोनों युवक जुपिटर दोपहिया वाहन से सोहागपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माखननगर और सेमरी हरचंद के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरदीन खान को एंबुलेंस की मदद से माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार से पहले उनकी भी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने की मृतकों की पहचान
हादसे की जानकारी मिलते ही सोहागपुर से दोनों युवकों के परिजन माखननगर सामुदायिक
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Nov 25, 2026