सिंगरौली: बैढन में मतदताओं को जागरूक करने दिव्यांग जनो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा निर्वाचन 2024 के सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला एवं नोडल अधिकारी स्वीप गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में दिव्यांग जनों की मतदाता जागरूकता ट्राई साइकिल रैली निकाली गई। विदित हो कि सिंगरौली जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होना है जिसके लिए सभी वर्गों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिव्यांग मतदाताओं द्वारा ट्राई साइकिल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।