बिहारीगंज: सोमानी पेट्रोल पंप के पास जलजमाव, नाला निर्माण का मिला आश्वासन
मधेपुरा के बिहारीगंज में सोमानी पेट्रोल पंप के पास जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को पंप परिसर में पानी भरने के कारण पूरे दिन पेट्रोल पंप बंद रहा। शिकायत के बाद कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज ने मौके का जायजा लिया। जेसीबी से तत्काल पानी निकाला गया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त नाले का स्टीमेट तैयार कर जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा।